नई पारी

 


वर्दी पहनने के दिन से  

वर्दी टाँगने का दिन आ गया   

न जाने कैसे ये सुनहरा समय  

पलक झपकते ही बीत गया?  


अब भी न भूली हूँ वो पहला पल  

जब तुम्हें यूनिफार्म में सजा देख  

मन गौरवान्वित हो गया , ऐसा लगा  

जैसे सारा जहाँ मेरे कदमो में आ गया..  


बैठे बैठे आँखों में   

पुराना हर पल चलचित्र बन  

फ़िर  से  रिवाइंड हो गया  


इस सफ़र का हर पल  

दिल से जिया है मैंने  

तुमसे भी ज़्यादा , इस फ़ौजी ज़िन्दगी का  

लुत्फ़ उठाया है मैंने   


छोटा सा कैंट हो या मैट्रो शहर  

SF हो या परमानेंट घर  

ज़िन्दगी खुशनुमा रही  

हर पल , हर पहर  


बक्से में रखी ढेरों साड़ियाँ  

हर साड़ी  के साथ जुड़ा  

यादों का कारवाँ  

बड़े प्यार से नज़र भर निहारा मैंने   


और सोचा क्या अब इन्हें  

सिर्फ धूप दिखाने का वक़्त आ गया?  

बक्से बाँधने और नयी जगह जाने का सिलसिला 

 क्या अब ख़त्म होने को आ गया ?  

मुझे तो लगता है कि ये रिटायरमेंट  

कुछ जल्दी ही आ गया  



ये  ही ज़िन्दगी का सिलसिला है 

कागज़ों में बेशक रिटायर हो गए हों  

पर दिल से सदा प्रफुल्लित

रहने का वक़्त आ गया  


अब ज़िन्दगी में एक  

और सफ़र की शुरुआत के साथ

 एक नई  और शानदार पारी  

खेलने का वक़्त आ गया  ....

 

स्वास्तिका🥰🥰

Comments

Popular posts from this blog

फौजी का बक्सा